
दिल्ली : CBI ने डिफेंस मिनिस्ट्री में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक शर्मा को अरेस्ट किया। पत्नी कर्नल काजल बाली पर भी केस दर्ज। दोनों के घर से 2.46 करोड़ रुपए कैश मिला। लेफ्टिनेंट कर्नल डिफेंस उपकरणों के निर्माण और सप्लाई से जुड़ी कंपनी को फायदा पहुंचाने की साजिश रचते थे।
