अन्य

पुणे–पिंपरी चिंचवड़ में सियासी हलचल, 22 पूर्व पार्षद BJP में शामिल

पुणे:नगर निगम चुनावों से पहले पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ की सियासत में हलचल तेज हो गई है। शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े 22 पूर्व पार्षदों और नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होकर राजनीतिक समीकरण बदल दिए। इस घटनाक्रम को भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

भाजपा नेतृत्व की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम के कई जाने-माने चेहरे पार्टी में शामिल हुए। इन नेताओं के भाजपा में आने से शहरी क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि विपक्षी दलों को इससे बड़ा झटका लगा है।

पुणे से BJP में शामिल हुए नेता:सुरेंद्र पठारे (वडगांव शेरी), विकास नाना दांगट, सैयाली वांजाले, बाला धनकवड़े, नारायण गलांडे और रोहिनी चिमटे।

पिंपरी-चिंचवड़ से BJP में शामिल हुए नेता:उषा वाघरे, प्रभाकर वाघरे, प्रशांत शिटोले, राजू मिसाल, समीर मसुलकर, जालिंदर शिंदे, विनोद नधे, प्रसाद शेट्टी, अमित गवड़े, मीनल यादव, रवि लांडगे, संजोग वाघरे, नवनाथ जगताप, संजय काटे और कुशाग्र कदम।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस दलबदल का असर आगामी नगर निगम चुनावों में साफ नजर आ सकता है। भाजपा जहां इसे जनाधार बढ़ने का संकेत बता रही है, वहीं अन्य दलों के लिए यह स्थिति नई चुनौती खड़ी कर रही है।

आशुतोष झा (पुणे)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *