
दरभंगा। जिला में बढ़ती ठंड एवं शीतलहर की गंभीर स्थिति को देखते हुए लोगों के स्वास्थ्य रक्षा के लिए जिलाधिकारी दरभंगा के निर्देशानुसार जिला के सभी अंचलाधिकारियों के द्वारा विभिन्न प्रमुख चौक चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था की जा रही है।इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस, विशेषकर गरीब, असहाय, वृद्ध एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को कड़ाके की ठंड से राहत प्रदान करना है। जिसे लेकर विभिन्न चौक चौराहो पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अलाव की व्यवस्था की नियमित निगरानी करें एवं आवश्यकता के अनुसार अलाव की उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी स्तर पर आम लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। आज दिनांक 20.12.2025 को सदर अंचल, जाले, कुशेश्वरस्थान एवं तारडीह में कई जगहों पर अलाव जलाया जा रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा शीतलहर से बचाव के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है।