अन्य

वरीय पुलिस अधीक्षक, कार्यालय दरभंगा में जनसुनवाई का आयोजन किया, नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा की गई जनसुनवाई

दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक, जगुनाथ रेड्डी जल्ला रेड्डी द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में शिकायतकर्ताओं की समस्याएं को ध्यानपूर्वक सुनी गई। संबंधित पदाधिकारीयों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए। वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारीयों को शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया गया। पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारी को समयबद्ध कार्रवाई का पालन करने का हिदायत दी गई। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। यह प्रक्रिया नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगी। नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर आम लोगों की समस्या की सुनवाई की जाती है। इसी क्रम में 20 दिसम्बर को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर (1)-01, हायाघाट थाना-02, कमतौल थाना-02, सोनकी थाना-01, सिमरी थाना-02 एवं APM थाना-01 कुल-09 आवेदको के द्वारा आवेदन पत्र समक्ष में प्रस्तुत किया गया। जिसे गंभीरता से सुना गया। कई शिकायतो का मौके में निराकरण कराया गया। शेष आवेदन पत्र में वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *