डेस्क :आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 और जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर शनिवार को मुंबई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्यालय में करेंगे। भारत को ग्रुप ‘ए’ में नामीबिया, नीदरलैंड, पाकिस्तान और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ रखा गया है और भारत 7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
