डेस्क :केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संसद में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से संबंधित उन दस्तावेजों पर सवाल उठाए, जिन्हें 2008 में प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (पीएमएमएल) से लिया गया था। उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से देश की दस्तावेजी विरासत को संरक्षित करने के हित में इन दस्तावेजों को लौटाने का आग्रह किया। गुरुवार को इस मुद्दे पर बोलते हुए शेखावत ने कहा कि 1971 से 1992 के बीच पंडित जवाहरलाल नेहरू से संबंधित दस्तावेज नौ अलग-अलग मौकों पर प्रधानमंत्री संग्रहालय को सौंपे गए थे।
