राष्ट्रीय

लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर! पीएम मोदी-राजनाथ सिंह के साथ प्रियंका गांधी ने की चाय पर चर्चा

डेस्क :लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को संसद भवन स्थित अपने कक्ष में संसद के शीतकालीन सत्र 2025 के समापन के अवसर पर राजनीतिक दलों के नेताओं और सांसदों से मुलाकात की। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बगल में बैठी चाय की चुस्की लेती नजर आईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैठक में उपस्थित थे। कैबिनेट मंत्री के राम मोहन नायडू और चिराग पासवान समेत अन्य दलों के सांसद भी मौजूद रहे। इस दौरान सांसदों को चाय पीते देखा गया और हंसी मजाक के पल भी शेयर किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *