डेस्क :केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विकसित भारत जी-राम-जी विधेयक पारित होने के विरोध में संसद परिसर में 12 घंटे के धरने पर बैठे तृणमूल कांग्रेस सांसदों की आलोचना की। उन्होंने विरोध प्रदर्शन को राजनीतिक चाल बताया, जिसका उद्देश्य मजदूरों को लाभ पहुंचाना नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल वही लोग इस वीबी-जी-राम-जी विधेयक 2025 का विरोध करेंगे जिनका मजदूरों से कोई लेना-देना नहीं है। केवल वही लोग इसका विरोध करेंगे जिन्हें राजनीति करनी है।
