डेस्क :चुनाव रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर बिहार विधानसभा चुनाव में जन सूरज पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं में छा गए हैं। किशोर ने हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ एक बंद कमरे में बैठक की, जिससे राजनीतिक गलियारों में नई अटकलें लगने लगी हैं। प्रशांत किशोर का गांधी परिवार से रिश्ता नया नहीं है। 2021 में जेडीयू से अलग होने के बाद, किशोर ने कांग्रेस नेतृत्व के सामने पार्टी को पुनर्जीवित करने की योजना प्रस्तुत की थी।
