
दरभंगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता सह बिहार सरकार के, मंत्री, नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर केवटी विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार के विधायक, डॉ मुरारी मोहन झा ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। श्री मुरारी ने नितिन नवीन के भाजपा के शिर्ष नेतृत्व की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर गौरव की बात कहा उन्होंने कहा यह पद मिलने से बिहार और सम्पूर्ण मिथिला के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व में पार्टी को और भी मजबूरी मिलेगी।