
दरभंगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष की यात्रा को संघ के स्वयंसेवक व्यापक गृह संपर्क के माध्यम से घर-घर पहुंच कर जनसंपर्क कर रहे हैं। इस क्रम में संघ ने जो समाज के साथ मिलकर के पांच परिवर्तन की बात की है उसे भी स्वयंसेवक घर-घर तक पहुंचा रहे हैं इस काम में रामपुर शाखा, माधव उपनगर, विक्रमपुर बस्ती,एवं दरभंगा नगर के अन्य सभी कार्यकर्ता रविवार को इस कर्म में रहमगंज, मौलागंज, खान चौक, बैंकर्स कॉलोनी,गंगासागर बस्ती में कार्यकर्ताओं ने संपर्क अभियान चलाया प्रांत के प्रचार प्रमुख अविनाश कुमार, सह जिला शारीरिक प्रमुख राजेश श्रीवास्तव, उपनगर कार्यवा गिरधारी साह, नगर सेवा प्रमुख सुभाष यादव, अंकुर गुप्ता, संगीत साह, सुमित कुमार, बबलू पंजियार, कौशल कुमार, राणा आदि आदि अन्य को कार्यकर्ता ने गृह संपर्क कार्य में अपनी भूमिका निभाई।