अन्य

महापौर, अंजुम आरा की अध्यक्षता में दरभंगा नगर निगम की सामान्य बोर्ड की बैठक निगम सभागार में हुई बुडको ने जगह-जगह नाला,सड़क निर्माण के नाम पर शहर को नर्क बना दिया, बुडको के संवदेक नहीं सुनते है पार्षदो की बाते, कार्य रोके जाने के बावजूद रात में करते है निर्माण कार्य

दरभंगा। दरभंगा नगर निगम के सामान्य बोर्ड की बैठक में सदस्यों के निशाने पर बुडको रहा। मनमानी करने का आरोप लगाते हुए वार्ड पार्षदों ने इस पर गहरा रोष व्यक्त किया। शनिवार को मेयर अंजुम आरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक हंगामेदार रही। सदस्यों ने कहा जगह-जगह नाला व सड़क निर्माण के नाम पर शहर को नरक बना दिया गया है। बुडको के संवेदक पार्षद की बात नहीं सुनते। वार्ड 21 के पार्षद, नवीन सिन्हा ने कहा के कार्य रोकने के बावजूद रात में निर्माण करते हैं। निगम सभागार में हुई इस बैठक में वार्ड पार्षद नवीन सिन्हा, गंगा मंडल, राजीव कुमार ने बुडको के खिलाफ नगर विधायक, संजय सरावगी से अपने स्तर से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। वार्ड 37 के पार्षद, मो. रियासत अली ने कहा मेरे वार्ड 37 में गायत्री मंदिर से दुर्गा मंदिर होते हुए दारूभट्टी चौक तक नाला निर्माण किया जाना था। वर्ष 2022 में योजना की स्वीकृति मिली थी। और आज 2025 भी खत्म होने को है, संवेदक ने आधा निर्माण कार्य करते हुए अधूरा छोड़ दिया। बुडको की ओर से बताया गया अतिक्रमण के कारण नाला निर्माण अवरुद्ध है। नगर विधायक, संजय सरावगी ने इस पर हस्तक्षेप करते हुए बुडको के अधिकारी पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कहा गलत बयानबाजी नहीं करें। उन्होंने पदाधिकारी से पूछा क्या संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की है, अगर आपने कार्यवाही नहीं की है तो क्यों नहीं अब तक कार्यवाही करते हुए वैसे संवेदक को बलैक लिस्ट किया गया है, क्या आप भी उनके साथ मिले हुए है। इस लिए जल्द से जल्द ऐसे संवेदक पर कार्यावही कर अवगत कराए। इस पर बुडको के पदाधिकारी ने बताया संवेदक को ब्लैक लिस्टेड किया गया है। विधायक सरावगी ने कहा उसे डीवार करें। शहर में बिना प्लानिंग के बुडको द्वारा निर्माण किया जा रहा है। इसकी मौनीटरिंग करने वाला कोई नहीं है। जैसे-तैसे शहर में नाला और सड़क निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद वार्ड 12 के पार्षद, मुकेश महासेठ ने कहा बुडको के द्वारा कादिराबाद से गांधी चौक तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं रखी जा रही है। नगर आयुक्त, राकेश कुमार गुप्ता ने बुडको के पदाधिकारी को इसे लेकर सदन को पूरी जानकारी से अवगत कराने को कहा। तो इस पर बुडको के पदाधिकारी ने बताया डेढ़ सौ फीट में सड़क निर्माण प्राक्कलन के अनुसार नहीं किया गया था। जिसे तोड़कर संवेदक से फिर से निर्माण कार्य करने को कहा गया है। वही शहर में बंदरो के उत्पात पर तीखी बहस पार्षद और नगर आयुक्त के साथ हुई। इस पर वार्ड 21 के पार्षद, नवीन सिन्हा ने कहा बुडको को वार्ड में कार्य करने के लिए नगर आयुक्त की ओर से एनओसी कब दिया गया। इसे लेकर जिन वार्डों में निर्माण कार्य हो रहा है,उनके पार्षद को बुडको की ओर से अवगत कराया गया है। सदन ने एक स्वर में इससे इन्कार किया। नगर आयुक्त ने बुडको के अधिकारी को विभिन्न वार्डो में चल रहे निर्माण कार्य और उसके प्राक्कलन के साथ सूची निगम को देने को कहा गया है। बैठक में पार्षदों ने बंदरों के उत्पात को बड़ी समस्या बताते हुए इससे शहरवासियों को मुक्ति दिलाने के लिए उठाए गए ठाेस कदम की जानकारी नगर आयुक्त को देने को कहा गया। इसे लेकर श्री सिन्हा और नगर आयुक्त के बीच तीखी बहस भी हुई। पार्षद ने नगर आयुक्त पर आरोप लगाते हुए कहा विभाग से एनओसी लाकर देने के बावजूद अभी तक इसे लेकर कुछ नहीं किया जा सका है। इस मुद्दे पर नगर आयुक्त के टाल मटोल रवैया से सदस्य नाराज दिखे।

पार्षदों ने सबमर्सिबल के विद्युत विपत्र की समस्या से भी अवगत कराया, कई पार्षदों ने सबमर्सिबल के विद्युत विपत्र की समस्या से सदन को अवगत कराते हुए इसे लेकर नगर विधायक ने भी हस्तक्षेप करते हुए बिजली विभाग के पदाधिकारी को कहा शहर में नल जल योजना के तहत पानी सप्लाई की बिजली बिल और सबमर्सिबल से सप्लाई पानी के बिजली बिल को नगर निगम को अलग-अलग नगर भेजे। पानी आमजन के लिए महत्वपूर्ण विषय है। इसे बंद नहीं होने दे। विभाग अग्रिम बिजली के बिल की मांग नगर निगम से करें। इस पर नगर आयुक्त ने भी हामी भरी। बैठक में अतिक्रमण हटाने, सर्वोच्च न्यायालय के आवारा कुत्ता को रखने के आदेश, रात्रि सफाई, जीविका विषय आदि को लेकर चर्चा की गई। बैठक में विधायक संजय सरावगी, डिप्टी मेयर नाजिया हसन, डीएमसीएच अधीक्षक डा. शीला कुमारी, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, उपनगर आयुक्त मो. फिरोज, पार्षद शत्रुघ्न प्रसाद यादव नारद यादव, नफ़ीसुल हक रिंकू, फिरोज आलम, विकास कुमार, फिरदौस जहां, राजू पासवान के अलावा, टाउन प्लानर शैलजा कांत मिश्र, एई चेतन आनंद, ज्योति रानी, जेई जितेंद्र कुमार, राजस्व प्रभारी प्रजापति मिश्र, कार्यालय अधीक्षक मुख्तार अहमद खान, बाजार प्रभारी राजाराम, संतोष सिंह, स्वास्थ्य प्रभारी श्याम दास सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *