


आत्मनिर्भर भारत अभियान पर प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार,आरएसएस शताब्दी वर्ष गृह संपर्क अभियान पर विभाग प्रचारक रविशंकर का हुआ प्रेरक संबोधन
दरभंगा। दरभंगा भाजपा जिला कार्यालय, दिल्ली मोड़ पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना की अध्यक्षता में एनडीए के नवनिर्वाचित विधायकों एवं पंचायत अध्यक्षों के अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और मोर्चा–प्रकोष्ठ के संयोजकों की उपस्थिति रही। समारोह में जिले के एनडीए विधायकों ने अपने संबोधन में कार्यकर्ता एवं जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दरभंगा ग्रामीण विधायक, ईश्वर मंडल ने कहा जनता ने जिस ऐतिहासिक भरोसे के साथ उन्हें पुनः अवसर दिया है, वे उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता मिलेगी। बेनीपुर के विधायक विनय चौधरी ने कहा एनडीए सरकार विकास और सुशासन की नीति पर चल रही है और बेनीपुर में अधूरे बचे सभी विकास कार्य शीघ्र पूरे किए जाएंगे। उन्होंने जिला संगठन को मजबूत समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया। केवटी के विधायक मुरारी मोहन झा ने अपने वक्तव्य में कहा केवटी को मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री और बिहार सरकार की योजनाओं को गांव–गांव तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। हायाघाट के विधायक रामचंद्र प्रसाद ने कहा हायाघाट में बाढ़ नियंत्रण, कृषि सहायता, युवाओं के रोजगार, सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए विशेष पहल की जाएगी। जनता का यह समर्थन उनके लिए ऊर्जा का स्रोत है। जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने सभी विधायकों एवं पंचायत अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा एनडीए के प्रति जनता का विश्वास विकास और कार्य संस्कृति की जीत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया वे जनहित की योजनाओं को ज़मीन पर उतारने में प्रतिनिधियों का सहयोग करें।आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार ने प्रेरक संबोधन देते हुए कहा प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊर्जा, नए संकल्पों के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में अद्भुत प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत का मंत्र केवल आर्थिक मजबूती का प्रतीक नहीं,बल्कि नए भारत के स्वाभिमान,नवाचार, स्थानीय संसाधनों के अधिकतम उपयोग का आधार है। राकेश कुमार ने जोर देकर कहा युवा शक्ति,महिला सशक्तिकरण, स्थानीय उद्योग, कृषि तकनीक, स्टार्टअप और कौशल विकास ये सभी देश को आत्मनिर्भर बनाने के स्तंभ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस अभियान को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाकर प्रदेश को आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करें। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत आयोजित गृह संपर्क अभियान में विभाग प्रचारक रविशंकर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सौ वर्ष का यह अवसर केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, संगठन शक्ति, सांस्कृतिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता को और व्यापक रूप से फैलाने का संकल्प है। उन्होंने कहा गृह संपर्क अभियान के माध्यम से समाज में संवाद,आत्मीयता, परिवारिक संस्कृति और राष्ट्रभावना को सुदृढ़ किया जाएगा। रविशंकर जी ने कहा कि संघ का कार्य व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण की ओर निरंतर अग्रसर है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया
प्रत्येक परिवार तक संपर्क स्थापित किया जाए,सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया जाए,सेवा कार्यों को विस्तार दिया जाए,राष्ट्रहित के विषयों पर जनजागरण को गति दी जाए।
कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत अध्यक्षों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विजय संकल्प लिया। संचालन जिला महामंत्री विजय चौधरी,धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संतोष पोद्दार ने किया। कार्यक्रम मे जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, बद्री पूर्वे,जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, संगीता शाह, श्रवण कुमार मिश्रा,विकास चौधरी, सुनील चौधरी, जिला मंत्री मीरा मेहता,राहुल पासवान,बालेंदु झा,रानी झा, रिंकी देवी,जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी,साक्षी तिवारी, सुंदरलाल चौधरी, जिला प्रवक्ता विनोद सिंह यादव,प्रेम कुमार मिश्रा रिंकू,मदन यादव,राजेश चौधरी,जिला कोषाध्यक्ष बबलू पंजियार,संतोष सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश महासेठ महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना भारती किसान मोर्चा अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान,सोशल मीडिया संयोजक गुलशन चौधरी,आईटी सेल संयोजक रोशन कुवंर, कार्यालय मंत्री बबलू मिश्रा सहित सभी जिला पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष,प्रकोष्ठ के संयोजक, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी पंचायतो के अध्यक्ष उपस्थित थे।