पूर्णिया : विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के विस्तार का कार्य जोर-शोर से प्रगति पर है. इसी क्रम में आज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के दिशा-निर्देश पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक आयोजित की गई. बैठक में गहन विचार-विमर्श के उपरांत रांची निवासी उर्वशी गिरि को झारखंड महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपस्थित पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने उर्वशी गिरि को बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उर्वशी गिरि ने उक्त पद पर मनोनयन हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद देने के साथ संगठन की मजबूती के लिए हरसंभव प्रयत्न करने का विश्वास दिलाया. इस अवसर पर बिहार संगठन मंत्री रजनीकांत गिरि, बिहार प्रदेश अध्यक्ष विक्की गोस्वामी, बिहार महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री खुशबू भारती, बिहार प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गुंजा बेगानी, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निधि रानी एवं पूर्णिया महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनिका पाहुजा आदि की उपस्थिति रही.