अन्य

दरभंगा नगर निगम की आगामी 13 दिसंबर को होने वाली बोर्ड की सामान्य बैठक हंगामेदार होने के आसार पार्षदों ने निगम की कार्यप्रणाली पर जताया आक्रोश, मेयर ने कहा आरोप गलत, मेयर व नगर आयुक्त पर लगाए प्रोसिडिंग से छेड़छाड़ एवं अनुशंसा बदलने के आरोप

दरभंगा। दरभंगा नगर निगम की आगामी 13 दिसंबर को होने वाली बोर्ड की सामान्य बैठक के हंगामेदार होने के आसार हैं। पार्षद संघ अध्यक्ष, राजीव कुमार की अध्यक्षता में पार्षदों की बैठक में निगम के पार्षद कक्ष में हुई। जिसमें 20 से 25 पार्षदों ने

महापौर एवं नगर आयुक्त पर बैठक

में उनकी ओर से जो प्रस्ताव पारित

किए जाते हैं, उसकी प्रोसिडिंग में

छेड़छाड़ कर प्रस्तुत किया जाता है।

प्रोसिडिंग में पार्षदों की ओर से रखी

गई बातें दर्ज नहीं की जाती हैं।अनुशंसा तक बदल दी जाती है।

बैठक में पार्षद फिरदौस जहां, रवि

रोहन, विकास कुमार, नवीन सिन्हा,

मो बुलाब, शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ नारद

यादव, मो फिरोज, मो रियासत अली,

शंकर प्रसाद जायसवाल उर्फ बाबा,

खलीकुज्जमा, राकेश पासवान, सहित लगभग दो दर्जन पार्षदों ने हिस्सा लिया। सभी पार्षदो ने प्रोसिडिंग के मामले को लेकर

नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त व

मेयर पर भी कई सवाल उठाए।

महापौर अंजुम आरा ने पार्षदों की

ओर से लगाए गए तमाम आरोपों को

खारिज करते हुए कहा प्रोसिडिंग

नियमतः बनाया जाता है। आगामी 13 दिसंबर शनिवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक के हंगामेदार होने के आसार पार्षद संघ के अध्यक्ष की अध्यक्षता में निगम के पार्षद भवन में बैठक करते पार्षद, ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो जन आंदोलन की राह अपनाने को बाध्य प्रतिनिधिमंडल ने साफ कहा कि शहर की सड़कें, मुख्य मार्ग और मोहल्ले में बदहाल सफाई व्यवस्था है। जगह-जगह कचरा जमा है,वाहनों की संख्या कम होने के कारण नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। इसलिए अतिरिक्त सफाई कर्मी,

गाड़ियों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई है। शहर में सड़क किनारे पड़े मृत पशुओं को उठाने और उनके अंतिम निष्पादन की प्रणाली को लेकर गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा इस संवेदनशील कार्य में नियमितता और त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि संक्रमण,दुर्गंध की समस्या न बढ़े। प्रतिनिधिमंडल ने साफ कहा पूरा शहर अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है, वही वार्ड संख्या 1 से 48 तक दुकानों का निर्माण कराने का वादा

पहले किया गया था। जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती, तब तक अतिक्रमण पर एकतरफा कार्रवाई उचित नहीं है। राजीव कुमार ने कहा नगर निगम प्रशासन यदि

जन समस्याओं पर तुरंत और ठोस कार्रवाई नहीं करता है, तो वे जन आंदोलन की राह अपनाने को बाध्य होंगे। 15 वें वित्त आयोग व षष्ठम वित्त से प्राप्त राशि का खर्च दूसरे मद में

राजीव कुमार ने कहा कि नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर वे लोग नगर विकास मंत्री नितिन नवीन से मिले थे। मंत्री को 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा था। प्रतिनिधिमंडल ने कहा

कि दरभंगा नगर निगम में कार्यों का क्रियान्वयन बेहद धीमा है और कई मामलों में पारदर्शिता,जवाबदेही की भारी कमी है,जिससे आम जनता प्रभावित हो रही है। प्रतिनिधिमंडल ने

अपनी पहली मांग में कहा कि 15वें वित्त आयोग तथा षष्ठम वित्त से प्राप्त राशि को विभिन्न मदों में खर्च की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *