स्थानीय

सीतामढ़ी स्थापना दिवस महोत्सव में बज्जिका आर्ट एंड कल्चर स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र

सीतामढ़ी : मुजफ्फरपुर की बज्जिका आर्टिस्ट कंचन प्रकाश व उनकी टीम के कलाकारों द्वारा सीतामढ़ी स्थापना दिवस महोत्सव में मुज़फ्फरपुर सहित सम्पूर्ण बज्जिकांचल कला, परंपरा, संस्कृति पर आधारित बज्जिका आर्ट एंड कल्चर का स्टॉल लगाया गया, जिसमें नेशनल अवार्डी कंचन प्रकाश एवं उनकी टीम के कलाकारों के बज्जिका चित्र एवं बज्जिका ग्रंथ की प्रदर्शनी लगाई गई।

इसका उद्घाटन बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद व सीतामढ़ी जिलाधिकारी रिची पांडेय द्वारा किया गया। स्टॉल भ्रमण के दौरान कला संस्कृति मंत्री ने नानी-दादी के जमाने की बज्जिका कला, परम्परा, संस्कृति को बचाए रखने व निरंतर पूरे बज्जिकांचल के जन-जन तक प्रचार-प्रसार हेतु बज्जिका आर्टिस्ट कंचन प्रकाश एवं उनकी टीम को साधुवाद दिया एवं बज्जिका की संस्कृति, परम्परा, कला को विश्व के जन-जन तक पहुंचाने हेतु हर संभव प्रयास करने हेतु वादा किया।

 

स्टॉल का सफलतापूर्वक संचालन डॉ. कृति कुमारी, हंसलाला शाह, अनिल कुमार, दिव्य प्रकाश, इंद्रजीत, विनीता सिंह, जगमोहन कुमार, विकेश कुमार, प्रकाश गुप्ता आदि मुजफ्फरपुर जिले के कलाकारों ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *