अन्य

वरीय पुलिस अधीक्षक,जगुनाथ रेड्डी ने किया लहेरियासराय थाना का औचक निरीक्षण

दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा, जगुनाथ रेड्डी जल्ला रेड्डी के द्वारा लहेरियासराय थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विभिन्न पंजी जैसे दागी पंजी,अपराध पंजी, जेल से छूटे हुए अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल,दैनिकी पंजी,ओ.डी. पंजी,गुंडा पंजी,अपराध अनुसंधान पंजी सहित अन्य प्रकार के पंजियों का जांचकर उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश दिये गए।

कांड में अविलंब गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गए। विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दिशा निर्देश। थाना में संधारित पंजीयों, लंबित कांडों की समीक्षा की गई तथा अनुपालन हेतु कतिपय निर्देश दिए गए। पीसी के समीक्षा में समन, BW, NBW, इश्तिहार और कुर्की पंजी की समीक्षा की गई और लंबित समन BW, NBW, का प्राप्ति के 15 दिनों के अंदर तामिला का निर्देश दिया गया।

इश्तिहार और कुर्की का प्राप्ति के 3 दिनों के अंदर तामिला का निर्देश दिया गया। साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित ढंग से रख रखाव हेतु दिशा-निर्देश दिये गए। हाजत सुरक्षा का निरीक्षक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *