राष्ट्रीय

रोमियो लेन रेस्टोरेंट सील, गौरव लूथरा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

डेस्क :गोवा के वागाटोर इलाके में स्थित रोमियो लेन नामक रेस्टोरेंट को तोड़फोड़ अभियान से पहले सील कर दिया। इस रेस्टोरेंट के मालिक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा हैं, जो रोमियो लेन स्थित बर्च रेस्टोरेंट के भी मालिक हैं, जहाँ रविवार को आग लगने की घटना में 25 लोगों की जान चली गई थी। इस बीच, गोवा पुलिस के अनुरोध पर आव्रजन ब्यूरो ने सौरभ और गौरव लूथरा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है। भीषण आग लगने के बाद नाइट क्लब के मालिक थाईलैंड के फुकेत भाग गए हैं। फरार दोनों के खिलाफ ब्लू-कॉलर नोटिस जारी होने की संभावना है। अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) के अनुसार, ब्लू नोटिस किसी आपराधिक जाँच के संबंध में किसी व्यक्ति की पहचान, स्थान या गतिविधियों के बारे में अतिरिक्त जानकारी एकत्र करने के लिए जारी किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *