अन्य

मुखिया अनुराधा सिंह की उपलब्धि मिथिला के लिए गौरव, बिहार के त्रि स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के लिए मुखिया अनुराधा सिंह एक उदाहरण : डा गोपाल जी ठाकुर

दरभंग। जिला के लोग पूर्व काल से ही देश स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करते आए है। अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के नरवा नवानगर की मुखिया अनुराधा सिंह का केबीसी जैसी महत्वपूर्ण प्लेटफ़ॉर्म के द्वारा चयन होना दरभंगा ही नहीं पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है। स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक,डा गोपाल जी ठाकुर ने मुखिया अनुराधा सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा उन्होंने अपने सेवा भाव से राष्ट्रीय स्तर पर डंका बजाया है। श्री ठाकुर ने मुखिया सिंह के कर्तव्यनिष्ठा को त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के लिए एक आईना बताते हुए कहा पंचायत स्तर पर हुए विकास,अभूतपूर्व जनकल्याणकारी कार्यों को धरातल पर साकार कर उन्होंने रिकॉर्ड स्थापित किया। केबीसी के संस्थापक आभाषी दुनिया के महानायक अमिताभ बच्चन के द्वारा प्रशस्ति पाना इसका ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने कहा लोकसभा सत्र चालू होने के कारण वे क्षेत्र में नहीं है लेकिन सत्र समाप्ति के बाद जिले के जनप्रतिनिधियों के बीच इन्हें सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *