अन्य

भारतीय दिव्यांग सेवा संघ, दरभंगा और अमरनाथ नायक को इस तरह के कार्य करने के लिए मैं दिल की गहराइयों से मुबारकबाद देता हूं जो काम बड़े-बड़े धन वाले नहीं कर पाते वह यह संघ कर रहा : तकवीम अख्तर

दरभंगा। विश्व दिव्यांग दिवस पर लहेरियासराय स्थित धरनास्थल पर भारतीय दिव्यांग सेवा संघ, दरभंगा के बैनर तले भारतीय दिव्यांग संघ दरभंगा के जिलाध्यक्ष, अमरनाथ नायक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का दीप जलाकर एवं देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू की गई। मौके पर लगभग 100 दिव्यांगों के बीच गर्म कंबल का वितरण आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं ख्वाजा गरीब नवाज के निर्देशक, तकवीम अख्तर के द्वारा दिव्यांगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता के रूप में रंजीत कुमार, एवं महिला अध्यक्ष सपना भारती निषाद के द्वारा दीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर ख्वाजा गरीब नवाज के निर्देशक, तकवीम अख्तर ने कहा भारतीय दिव्यांग सेवा संघ, दरभंगा के अध्यक्ष,अमरनाथ नायक को मैं दिल की गहराइयों से मुबारकबाद और धन्यवाद देता हूं। यह वैसे काम कर रहे हैं जो बड़े-बड़े पैसे और धन वाले लोग नहीं कर पाते हैं वे कर रहे है जो कार्य कर अमरनाथ नायक के द्वारा समाज को यह संदेश दिया जा रहा है जिसका कोई नहीं उसका दिव्यांग संघ है। आज दिव्यांगों की सेवा दिव्यांग ही कर रहे हैं। श्री तकवीम ने कहा मौके पर संपूर्ण देश के दिव्यांगों के साथ-साथ दरभंगा जिला के दिव्यांग संघ को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में हमें भी बुलाया गया। इसके लिए मैं बहुत धन्यवाद देता हूं और मैं हमेशा दरभंगा जिला के सभी दिव्यांगों के साथ हमेशा खड़ा रहा हूं। कभी भी किसी को कोई जरूरत होती है तो मैं हमेशा तैयार रहता हूं। हमें इससे पहले भी इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलतारहा है। संघ के जिलाध्यक्ष,अमरनाथ नायक ने कहा बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री, मदन सहनी से यह कहना है रामजानकी मंदिर के सामने बने विकलांग भवन को बंदकर दिया गया है। जिसे पुन चालू करवाया जाए, जिससे दिव्यांगों के हित में खुलबाकर दिया जाए जिससे दिव्यांगों का पुनर्वास हो पुनर्वास हो सके। श्री नायक ने कहा मैं सरकार से दिव्यांग आयोग के गठन की मांग करता हूं, हमारी प्रमुख मांगों में केंद्र एवं सभी राज्यों में दिव्यांग विभाग का गठन हो, देश के सभी राज्यों में दिव्यांग आयोग का गठन हो, सभी विभागों में बैकलॉग वैकेंसी की जल्द बहाली शुरू हो, एक देश एक पेंशन नीति के आधार पर दिव्यांगजनो को 6000 ₹ मासिक पेंशन मिले,शिक्षक बेरोजगार दिव्यांगों को नौकरी मिलने तक बेरोजगारी भत्ता मिले, दिव्यांग सरकारी कर्मियों का निवास स्थान के निकटतम कार्यालय में प्रतिस्थापन स्थानांतरण किया जाए, सभी दिव्यांग नागरिकों के लिए शिक्षा स्वास्थ्य आवास भोजन रोजगार की गारंटी लागू हो, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 को पूर्ण रूप से धरातल पर लागू किया जाए जैसी मांगे शामिल है। सपना भारती निषाद ने कहा भारतीय दिव्यांग सेवा संघ दरभंगा के इस तरह के कार्यक्रम की सरहाना जितनी की जाए उतनी कम ही होगी। जरूरतमंद दिव्यांगों के के बिच गर्म कंबलो का वितरण कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष,अमरनाथ नायक, जिला सचिव, आमिर हुसैन, संगठन मंत्री, राजन राम, जिला मीडिया प्रभारी रंजीत झा, जिला कोषाध्यक्ष मो.सिकंदर, संघ के मनिगाछी प्रखंड अध्यक्ष पप्पू शाह, रविंद्र यादव राकेश कुमार घनश्यामपुर, गुलशन खातून, गोविंद सहनी कुशेश्वरस्थान, रामकुमार सारा मोहनपुर, बेचन सहनी सारा मोहनपुर, रामेश्वर कुमार गौसाघाट , अमीरी यादव कुशेश्वरस्थान, दुखरण यादव केवटी, पप्पू शाह बहादुरपुर, कृष्णा कुमार केवटी, मो महताज शाह, शिवनंदन यादव, संजय शर्मा मखनाहा, सुधीर कुमार महतो खाजासराय, जगन्नाथ सहनी सारा मोहनपुर एवं गोलू मंडल चिकनी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *