अररिया : जिले के नरपतगंज प्रखंड के खाबदह कन्हैली स्थित कन्हैली विद्यालय में पढ़ाने जाते वक्त शिव मंदिर के समीप अपराधियों ने सिर में गोली मारकर शिक्षिका शिवानी कुमारी की जान ले ली. शिवानी उत्तर प्रदेश की रहनेवाली थी. गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस वारदात की तफ्तीश में जुट गई है.
