
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय द्वारा उम्मीद की किरण चिकित्सा केंद्र नाम से ₹10 वाली क्लिनिक शुरू होने से गरीबो को बड़ी मदद मिलेग
दरभंगा। दरभंगा में पहली बार किसी संस्था द्वारा इतने बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे लोगो को मात्र 10 रूपये में ईलाज की सुविधा मिलेगी। यह अपने आप में जन सेवा के लिए उठाए गए सबसे महत्वपूर्ण कदम है, मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय इस क्लिनिक का संचालन करेगी। ₹10 वाली क्लीनिक की हुई शुरुआत जिसका उद्घाटन कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जाले विधायक, जीवेश कुमार के हाथो किया गया। उन्होंने कहा आज दरभंगा के लिए ही नहीं बल्कि पूरे मिथिला के लिए गौरव का दिन है मानवाधिकार एवम सामाजिक न्याय के इस कदम को हम सबको सराहना करने चाहिए। क्योंकि इन्होंने मात्र ₹10 में मरीज के इलाज का जो कदम उठाया है यह ऐतिहासिक है इस तरह की सोच वाली टीम को मेरी तरफ से बहुत आशीर्वाद आप लोग दरभंगा के चिकित्सा के क्षेत्र में मिल का पत्थर स्थापित करने जा रहे हैं क्योंकि किसी भी क्लीनिक के संचालन के लिए मैनपॉवर और संसाधन की जरूरत होती हर स्तर पर मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय की टीम सक्षम है।
मैं चाहता हूं यह क्लीनिक बहुत आगे जाए लगातार संचालित होते रहे ताकि दरभंगा के लोगों को लगातार सेवा मिल सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष, रोहित कुमार सिंह ने कहा हमारे संगठन मानवाधिकार एवम सामाजिक न्याय की पहचान कई वर्षों से यही रही है कि हमने सामाजिक सेवा में हमेशा वह काम किया है जो समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को मदद मिले समाज के लिए समर्पित हमारी टीम सेवा ही परम धर्म का पालन करती है। ₹10 वाली क्लिनिक शुरू करने के पीछे भी एक ही मकसद है की सेवा ही परम धर्म है इस क्लीनिक में बिहार के जाने-माने चिकित्सक, डॉ. जयप्रकाश बिंदवार के वर्षों के अनुभव का लाभ मिलेगा ।दरभंगा के डीएमसीएच में जिस तरह की अव्यवस्था है। निजी अस्पताल की जितनी महंगी फी है उसे बीच में सिर्फ गरीब ही नहीं मिडिल क्लास के लोग भी पीसते हैं, अपने आप में दरभंगा बीमार होता जा रहा है हमारी कोशिश है स्वस्थ दरभंगा सुखद दरभंगा के सपने को पूरे करने का आवाहन किया। डॉ. पंकज प्रकाश भींदवार, विवेक कुमार चौधरी, विजय कुमार जामुनानी, अजय कुमार अन्नपूर्णा ने इस अभियान को सफल बनाया है। विशेष धन्यवाद डॉ पंकज प्रकाश भिंदवार का है, जिलाध्यक्ष के रूप में ऐतिहासिक काम को आगे बढ़ाया है उनके अध्यक्षता में या क्लीनिक लगातार संचालित होंगे। इस क्लिक में लगातार योगदान देने वाले देश के जाने माने डॉ. जयप्रकाश भींदवार जो खुद असिस्टेंट सिविल सर्जन से रिटायर्ड है कई वर्षों का अनुभव प्राप्त है, उन्होंने कहा मैं जब से चिकित्सा के रूप में काम कर रहा हूं सरकारी क्षेत्र में भी काम करते हुए समाज सेवा को हमेशा प्राथमिकता दिया समाज ने मुझे बहुत प्रतिष्ठा दिया मैं लंबे समय तक सरकार का और समाज का सेव किया है। अब समाज को लौटाने का वक्त है इसलिए मैंने खुद को मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के साथ जोड़ लिया है ताकि मैं अपने वर्षों के अनुभव को समाज के साथ बांट सकूं, मरीज का सेवा कर सकूं मैं चाहता हूं कि अपने जीवन के अंतिम पलों तक में मरीजों का समाज के हर एक व्यक्ति का सेवा कर सकूं एक मानव होने के नाते इससे बड़ा मेरा सौभाग्य क्या होगा। जिलाध्यक्ष, डॉ. पंकज प्रकाश भिंडवार में कहा स्वास्थ्य सेवा के लिए हम लगातार प्रतिबद्ध हैं बेहतर स्वास्थ्य सेवा हर एक जनता का अधिकार है और एक मानव होने के नाते हमारा फर्ज है हम जिस भी प्रोफेशन में हैं उसे माध्यम से समाज का क्या सेवा कर सकते हैं एक डॉक्टर होने के नाते मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रेरणा से इस क्लिनिक को चलाने के लिए तैयार हूं, मुझे पूरा विश्वास है आने वाले समय में यह ऐतिहासिक रूप से सफल साबित होगी। संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं क्लीनिक के चीफ कोऑर्डिनेटर, विवेक कुमार चौधरी ने कहा सामाजि सेवा दिखावे का नाम नहीं है काम करना जरूरी है समाज के हर उन व्यक्ति तक पहुंच जाना जरूरी है जिन्हें हमारी जरूरत है हम सब उसे जिम्मेवारियों का निभा रहे हैं जिससे समाज को बेहतर बनाया जा सके या क्लीनिक जो उम्मीद के किरण चिकित्सा केंद्र के नाम से संचालित होंगे सप्ताह में दो दिन इसे चलाया जाएगा। शुक्रवार और शनिवार को डॉक्टर यहां पर उपस्थित होंगे, समय सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चिकित्सा संबंधी सलाह देंगे एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क मार्ग से ₹10 होगा आने वाले समय में हम पैथोलॉजी की भी सुविधा शुरू करेंगे साथ ही साथ कई और नए डॉक्टर जोड़कर इस क्लिनिक को और आगे बढ़ाया जाएगा। शुरुआत में सिर्फ सप्ताह में 2 दिन डॉक्टर उपस्थित होंगे शुक्रवार और शनिवार को सफलता मिलने पर दिन और बढ़ाए जाएंगे। ₹10 वाले क्लिनिक समाज के लिए समर्पित है।व्यापारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार जमुना ने कहा हम पैसे सिर्फ अपने लिए नहीं कमाते हैं हमारे पूर्वजों ने हमें सिखाया है अपने कमाए हुए पैसे का एक हिस्सा समाज की सेवा में लगाना चाहिए और हम वही कर रहे हैं परिस्थिति जैसी भी हो लेकिन समाज सेवा में हमें एक हिस्सा देना ही पड़ेगा इसलिए हमारी टीम समाज को अपना सब कुछ देने को तैयार है। श्री पैथोक्स के डॉ.रजनीकांत ने इस क्लिनिक को आगे सहयोग करने का वादा किया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अजय कुमार अन्नपूर्णा, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार,कुशेश्वरस्थान के प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार राय ने अपने योगदान से सफल बनाया गया।