
दरभंगा। श्यामा माई मंदिर परिसर में ऑरेंज डे के अवसर पर महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता इनर व्हील क्लब द्वारा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. नीतू मेहता द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुई। विधायक संजय सरावगी एवं मधुबाला सिन्हा ने दीप जलाकर कार्यक्रम उद्घाटन किया। आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक, संजय सरावगी ने कहा पंचायती राज में महिलाओं को 50% आरक्षण प्रदान किया गया है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और प्रगति के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके बाद विधायक ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किड्स हेवेन सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया,विधायक जी ने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं उपहार प्रदान कर प्रोत्साहित किया। माउंट समर स्कूल के बच्चों ने हराई पोखर पहुँचकर Violence Against Women विषय पर अपने विचार साझा किए।रैली श्यामा मंदिर से हराय पोखर तक निकाली गई। इनर व्हील क्लब की ओर से विधायक श्री संजय सरावगी और मधुबाला जी को मोमेंटो, पौधा और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में प्रीति अग्रवाल द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव रखा गया, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगी संस्थाओं और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में रोटरी क्लब दरभंगा, रोटरी मिथिला, महिला क्लब, डांस क्लब, मारवाड़ी क्लब, गायनी सोसाइटी, आर बी नर्सिंग स्कूल, मधुबनी पेंटिंग कलाकार आशा जी व टीम, मिथिला कृति हब से प्रीति ठाकुर व टीम तथा फार्मा प्रतिनिधियों की सहभागिता सराहनीय रही। मीडिया से संतोष दत्त, मनोज झा और राकेश कुमार, बिपिन कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य संदेश: महिलाओं के प्रति हिंसा का विरोध करें, उन्हें सम्मान और समान अवसर दें।