
दरभंगा। कटहलबाड़ी रेलवे ओवरब्रिज के जर्जर हो चुकी स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय वार्ड 13 स्थित इस रेलवे ओवरब्रिज के बारे में वार्ड 13 के पार्षद राजीव कुमार सिंह ने बताया यह कटहलबाड़ी रेलवे ओवरब्रिज पर चढ़ने वाले पांव पैदल के लिए सीढ़ी बनाई गई थी। जिसकी यह हालत है, उन्होंने बताया लगभग 18 महीने पूर्व भी जिलाधिकारी दरभंगा,डीआरएम समस्तीपुर एवं दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त इन सभी पदाधिकारियों को मैंने पत्र के माध्यम से संज्ञान में दिया था। लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है की आज तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। और इस रेलवे ओवरब्रिज के जर्जर स्थिति में आ जाने के कारण यहा पर कभी भी बड़ी दुर्घटना घटने की संभावना बनी हुई है। मेरे समझ से दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त को इस गंभीर विषय पर संज्ञान में लेते हुए आगे की पहल करनी चाहिए। या फिर जिस स्तर से हो जहां से हो पहल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा इसमें पहल आपकी होनी चाहिए क्यूंकि नगर निगम क्षेत्र में सभी समस्याओं का समाधान करना या कराना आपकी जिम्मेदारी होती है। यह लापरवाही आखिर क्यों ? क्या हम लोग इस इंतजार में रहे कि सीढ़ी टूट कर नीचे गिरे और दो-चार व्यक्तियों की मृत्यु हो जाए तब जाकर इस पर पहल होगी। श्री राजीव ने कहा सभी पदाधिकारी को संज्ञान में देने के बाद भी समस्या का समाधान ना होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है।