बिहार

मेरठ में काम शुरू वर्किंग वूमेन हॉस्टल का

मेरठ में वर्किंग वूमेन हॉस्टल के निर्माण के लिए काम शुरू हो गया है। नगर निगम ने इसके लिए मलियाना में जमीन दी है। वहां 23.63 करोड़ की लागत से चार मंजिला वर्किंग वूमेन हॉस्टल का करीब 18 महीने में निर्माण होगा।शासन की ओर से वर्तमान वित्तीय वर्ष में वर्किंग वूमेन हॉस्टल के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। इसके लिए नगर निगम क्षेत्र में निर्माण का आदेश था। इसके तहत नगर निगम की ओर से करीब 3000 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध कराई गई थी। शासन की ओर 100 बेड के वर्किंग वूमेन हॉस्टल की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके तहत कुल 23 करोड़ 63 लाख 32 हजार के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई।शासन की ओर से 11 करोड़ 81 लाख 66 हजार रुपये जारी भी कर दिए गए। शासन की ओर से सीएंडडीएस को निर्माण एजेंसी नामित किया गया। निर्माण एजेंसी ने फाउंडेशन का काम प्रारंभ कर दिया है। मिट्टी जांच आदि की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि मेरठ में यह हॉस्टल एक उदाहरण होगा। चार मंजिला होगा वर्किंग वूमेन हॉस्टल मेरठ में 100 बेड का बनने वाला वर्किंग वूमेन हॉस्टल चार मंजिला (भूतल सहित) होगा। भूतल पर 15 कमरे और 25 बेड, पहली मंजिल पर भी 15 कमरे और 25 बेड की व्यवस्था होगी। दूसरे और तीसरे मंजिल पर 30 कमरे और 50 बेड की व्यवस्था होगी। सभी आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी। प्रवेश के लिए स्मार्ट कार्ड एंट्री की व्यवस्था होगी। मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध होंगे वर्किंग वूमेन हॉस्टल में मनोरंजन और वेटिंग हॉल की व्यवस्था होगी। यदि किसी वर्किंग वूमेन का परिवार भी आएगा तो उनके लिए भी व्यवस्था रहेगी। मनोरंजन के लिए इनडोर जिम, बैडमिंटन कोर्ट, रीडिंग रूम, डायनिंग रूम, पार्किंग आदि की मुकम्मल व्यवस्था रहेगी। उच्च स्तर का लिविंग स्टैंडर होगा।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *