अन्य

विधिक साक्षरता क्लब के छात्र/छात्राओं के बीच विधिक सेवा विषय पर वाद,विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया

दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर जिले के विभिन्न विद्यालय में स्थापित विधिक साक्षरता क्लब के छात्र/छात्राओं के बीच “विधिक सेवा” विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने बताया कि गरीब, कमजोर, महिला, बच्चे, वृद्ध, अनुसूचित जाति जनजाति आदि को निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराना अनिवार्य है। इसके लिए विधिक सेवा प्राधिकार अधिनियम 1987 संपूर्ण देश में लागू है। परंतु अभी भी बहुत से लोग जानकारी के अभाव में न्याय पाने से वंचित रह जाते हैं। आम लोगों तक इस जानकारी को पहुंचाने के लिए ही नालसा ने जागृति योजना तैयार किया है, जिसका उद्देश्य है “घर घर में न्याय की जागृति। उन्होंने बताया इसी क्रम में आज जिला स्कूल,रामानंद मिश्र राजकीय बालिका स्कूल, मुकुंदी चौधरी उच्च विद्यालय, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बेनीपुर एवं ओंकार हाईस्कूल बिरौल में विधिक सेवा विषय पर कार्यक्रम किया गया है। पैनल अधिवक्ता संजीव कुमार, दिलीप कुमार मिश्र, अर्जुन राम, विनोद कुमार मिश्र, शोभा कांत सिंह, पीएलवी संतोष कुमार महतो, त्रिपुरारी झा, मधुलता देवी, सीमा कुमारी एवं विजय कुमार महतो व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *