अन्य

महाराजाधिराज सर कामेश्वर सिंह की 118 वी. जयंती पर संतोष सिंह के नेतृत्व में राज सर्वे व राज हॉस्पिटल परिसर मे धूमधाम से मनाई गई

दरभंगा। महाराजाधिराज सर कामेश्वर सिंह की 118 वी. जयंती के अवसर पर संतोष सिंह के नेतृत्व में राज सर्वे व राज हॉस्पिटल परिसर मे बहुत ही धूमधाम से मनाई गई। महान दानवीर महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर इस खुशी के अवसर पर लगभग 100 जरूरतमंद लोगो के बिच गर्म कम्बल वितरण किया गया। जिसमे महिलाओ विकलांगो और पुरुष बड़ी संख्या मे थीं। यह कम्बल का वितरण युवराज कपिलेश्वर के सौजन्य से केयर टेकर संतोष कुमार सिंह के हाथो कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कामेश्वर सिंह महान दानवीर के रूप में हमेशा याद रखे जाएगे और इस तरह का कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम मे सहभागिता करने वालों मे संतोष झा,रंजन शर्मा, बुचन कुमार, नितिन कुमार, पंकज दत्ता, रंजन शर्मा, मुकेश यादव, राहुल कुमार, कन्हैया दुबे, राजू चौधरी बैद्यनाथ राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *