स्थानीय

दरभंगा : संस्कृत विवि कर्मियों से काम पर लौटने की अपील, कुलपति ने भेजा संदेश

दरभंगा। हड़ताल पर चल रहे संस्कृत विश्वविद्यालय के कर्मचारियों से कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय ने काम पर लौटने की अपील की है। वे चिकित्सकीय कारणों से फिलहाल मुख्यालय से बाहर हैं और वहीं से कार्यालयीय कार्यों को सुचारू करने के लिए कर्मचारियों के नाम अपना संदेश प्रभारी कुलपति प्रो0 दिलीप कुमार झा को भेजा है। कुलपति का संदेश प्रो0 झा ने कर्मचारियों तक पहुंचा दिया है। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों के प्रति कुलपति काफी संवेदनशील हैं।उन्होंने अपने सन्देश में भी इस पर फोकस किया है। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि चिकित्सकीय परेशानियों के कारण उन्हें तत्कालिक परेशानी है। मुख्यालय आते ही सभी मांगों पर विचार करते हुए उसका समाधान कर दिया जाएगा। आगे कुलपति ने कहा है कि अब पवन झा जी का वित्त पदाधिकारी का हस्ताक्षर अधिकृत हो गया है। मेरे मुख्यालय आने के बाद वे यहां विश्वविद्यालय में नियमित उपलब्ध रहेंगे तो सारे मामलों का शीघ्र निपटारा हो जाएगा। वे पुरानी परिस्थितियों एवं सभी मामलों से अच्छी तरह से सुपरिचित हैं और फिर दिसंबर के अन्दर अवश्य ही समाधान हो जाएगा। इसमें नीचे शाखा से भी सहयोग अपेक्षित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *