अन्य

नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा,  अशोक कुमार के द्वारा नगर थाना पर थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मियों के के साथ की अनुसंधान बैठक

दरभंगा। नगर पुलिस अधीक्षक,अशोक कुमार के द्वारा नगर थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ थाना के लंबित सभी कांडो का समीक्षा किया गया। समीक्षा के क्रम में नगर थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान कांडों में त्वरित गति से निष्पादन हेतु माननीय न्यायालय से वारंट/कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सभी अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, कांडो का अनुसंधान गुणवतापूर्ण अनुसंधान करने हेतु दिशा निर्देश,समीक्षा के क्रम में सभी अनुसंधानकर्ता को कांड दैनिक अद्यतन रखने एवं माह में निष्पादित होने वाले कांडो को भी चिन्हित कर निष्पादन हेतु अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा निर्देश गए, थाना के प्रतिवेदित कांडो का समीक्षा की गई, सभी पंजी को अद्यतन रखने हेतु निर्देश, कांड दैनिकी अद्यतन रखने का दिशा निर्देश,  थाना क्षेत्र में सघन गश्ती हेतु दिशा निर्देश दिये गए गस्ती के दौरान विशेष वाहन चेकिंग और बैंक चेकिंग, एटीएम चेकिंग एवं विभिन्न प्रकार के विधि-व्यवस्था को बनाए रखने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *