दरभंगा (नासिर हुसैन)। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं दरभंगा ग्रामीण विधायक राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता ललित कुमार यादव के कृष्णापुरी स्थित आवासीय परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। शहर से लेकर जिले के विभिन्न प्रखंडों से लोग इस भोज में पहुंचे और दही-चूड़ा का आनंद लिया। खुद विधायक ललित कुमार यादव, उनकी पत्नी शिवकुमारी देवी और पुत्र विजय प्रकाश यादव लोगों का स्वागत करते एवं उन्हें भोज खिलवाते देखे गए। भोज में आम आदमी से लेकर पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता भी शरीक हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व सांसद दरभंगा मो. अली अशरफ फातमी, डॉ. संतोष गोस्वामी, गंगा मंडल, यासमीन खातून, राकेश नायक, पूर्व मुखिया इरशाद आलम, गंगा मंडल, उमेश राय, मुकेश निराला, मनीष यादव, पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष राजद कृष्ण कुमार यादव, स्वाति देव, कुमार गौरव, सुरेश कुमार यादव, उदय शंकर चौधरी, राजद जिलाध्यक्ष, उदय शंकर यादव, शत्रुघ्न प्रसाद यादव उर्फ नारद यादव, डॉ. राजा पासवान, हुसैन मंसूरी, राम विनोद झा उर्फ कमल सेठ, बदरे आलम बदर, विक्रम झा, पृथ्वी चंद्र यादव, हीरा बॉस, प्रवीण यादव, मो. अकबर, राज कुमार एवं गंगा राम गोप सहित बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने इस दही-चूड़ा भोज में भाग लिया।
