अन्य उत्तर प्रदेश

आगरा : हमलावरों ने सिर में घोंपा बर्फ तोड़नेवाला सूजा, 3 किमी चलकर पहुंचा अस्पताल, ऑपरेशन के बाद हालत खतरे से बाहर

आगरा में बाइक सवार हमलावर स्कूटर से घर लौट रहे ई-रिक्शा कंपनी के कर्मचारी के स‍िर में बर्फ तोड़नेवाला सूजा घोंपकर भाग गए। वार इतना जोरदार था कि सूजा उसके सिर में धँस गया और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। हमला करने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। युवक तीन किलोमीटर चलकर एसएन इमरजेंसी पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर सूजा सिर से निकाला। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *