अन्य

भीषण सड़क हादसा ,एनएच-57 पर दिल्ली मोड़ के पास दर्दनाक हादसा, स्कार्पियों में बैठे सात लोगो मे तीन लोगो की मौत हो गई , जबकी 4 गंभीर रूप से घायल है सभी पटना से इलाज कर लौट रहे थे मधेपुरा जिला के रहने वाले बताए जा रहे है

दरभंगा। एनएच- 57 पर दिल्ली मोड़ के समीप स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार की अहले सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। स्कॉर्पियो में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें सभी मधेपुरा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र के रैभी गांव निवासी प्रमोद यादव का पुत्र गुड्डू कुमार अपनी मां का इलाज कराने कुछ रिश्तेदारों एवं दोस्तों के साथ आईजीआईएमएस, पटना गया था। वहां से सभी लोग देर रात कार से मधेपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार दिल्ली मोड़ के पास ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में गुड्डू के मामा, मौसा एवं चालक शामिल हैं। गुड्डू कुमार पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि उसकी मां का पैर टूट गया है। अन्य दो घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। उनका प्राथमिक उपचार डीएमसीएच में किया गया, इसके बाद गंभीर घायलों को दिल्ली मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *