राष्ट्रीय

घटना के सिलसिले में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, सुबह 7:30 बजे के आसपास माकपा के अस्थायी चुनाव कार्यालय में सिवन के शव को फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस के अनुसार, सिवन के परिवार ने बताया कि वह रविवार तड़के घर से निकला था और कुछ स्थानीय लोगों ने उसे सुबह लगभग पांच बजे पडालिक्कड बस अड्डे के पास देखा था। पुलिस ने संदेह जताया कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। हालांकि, उसने कहा कि अभी तक मौत के पीछे की वजह नहीं पता चल सकी है। एक अधिकारी ने बताया कि मलमपुझा पुलिस ने इस संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जांच के तहत परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

डेस्क :विंग कमांडर नमांश स्याल, जिनकी हाल ही में दुबई एयर शो के दौरान तेजस फाइटर जेट दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, उन्हें रविवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।भारतीय वायु सेना के इस बहादुर पायलट का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव पटियालकर कांगड़ा लाया गया, जहां उनके परिवार और गांववालों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया। विंग कमांडर नमांश स्याल की शहादत शुक्रवार को हुए इस विमान हादसे में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *