डेस्क :जन सुराज के संस्थापक और पूर्व पोल स्ट्रैटेजिस्ट प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी नई पार्टी के एक भी सीट न जीत पाने पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हार को ‘बहुत बुरी’ बताते हुए दावा किया कि चुनाव में ‘धांधली’ हुई थी।इंडिया टुडे से बात करते हुए किशोर ने कहा कि उनके महीनों लंबे जन सुराज यात्रा के दौरान मिले जमीनी फीडबैक और वोटिंग ट्रेंड्स में तालमेल नहीं था। उन्होंने कहा, ‘कुछ गलत हुआ’ लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि उनके पास इस आरोप को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है।
