
दरभंगा। एनआईसी दरभंगा में अपर समाहर्ता सह वरीय प्रभारी जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी सलीम अख्तर एवं जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, प्रियंका कुमारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नीलाम पत्र वादों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी जुड़े हुए थे। बैठक में जिला अंतर्गत लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से जिले के 25 सर्वाधिक बड़े बकायेदारों तथा प्रखंड/अंचल स्तर पर अधिक लंबित वाद वाले नीलाम पत्र पदाधिकारियों की प्रगति की समीक्षा की गई। अपर समाहर्ता वरीय प्रभारी जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया लंबित नीलाम पत्र वादों के शीघ्र निष्पादन हेतु त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रखंड एवं अंचल स्तर पर लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के साथ किया जाए। बकायेदारों से वसूली प्रक्रिया को प्रभावी और परिणामकारी बनाया जाए। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया समीक्षा के दौरान प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा बैठक का उद्देश्य जिले में नीलाम पत्र वादों के निपटारे में तेजी लाना तथा राजस्व वसूली को प्रभावी बनाना है।