डेस्क :लखनऊ की बक्शी का तालाब सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक योगेश शुक्ला ने पुलिस पर भ्रष्टाचार और मनमानी का आरोप लगाते हुए अपने समर्थकों के साथ महिगवां थाने का घेराव किया। सत्तारूढ़ पार्टी के विधायक द्वारा बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किये जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और रात में एक दारोगा समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।
