बिहार

बिहार के उपमुख्यमंत्री बने रहेंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, BJP विधायक दल की बैठक में मुहर

डेस्क :बिहार में सरकार गठन को लेकर अब तैयारी तेज हो चुकी है। पहले जदयू के विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना नेता चुना गया। इसके बाद आप भाजपा के विधायक दल के बैठक में भी नेता चुन लिया गया है। भाजपा के विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पर एक बार फिर से विश्वास जताया गया है। इन दोनों को भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया हैं। भाजपा नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बिहार में उपमुख्यमंत्री बने रहेंगे। वे कल उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले भाजपा की ओर से बड़ी बैठक का आयोजन किया गया था। केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे थे। साथ ही साथ इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावडे और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। सम्राट चौधरी जहां पिछड़े वर्ग से आते हैं। वहीं विजय सिन्हा सवर्ण समाज से आते हैं। बीजेपी ने जातीय समीकरण को साधने की कोशिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *