डेस्क : BJP के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और सिंगर रॉकी मित्तल पर हिमाचल प्रदेश के कसौली पुलिस स्टेशन में गैंगरेप की FIR दर्ज हुई है। दोनों पर सरकारी होटल में शराब पिलाकर महिला से रेप का आरोप है। महिला को सिंगर ने एक्ट्रेस बनाने और BJP नेता ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया था।
