डेस्क :महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार न केवल सम्मानीय था बल्कि बेहद शक्तिशाली भी था। कहा जाता है कि भीष्म पितामह को इच्छा मृत्यु का वरदान था, जो उन्हें उनके पिता महाराज शांतनु ने दिया था। बिहार चुनाव के बाद 20 सालों से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान नीतीश कुमार को लेकर अब कुछ ऐसा ही मीम सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल मीम में कहा जा रहा है कि भीष्म पितामह को इच्छा मृत्यु का वरदान प्राप्त था। ठीक उसी तरह नीतीश कुमार को इच्छा हार का वरदान प्राप्त है। यानी वो खुद से ही हार सकते हैं और कोई उन्हें हरा नहीं सकता। बिहार में लगातार हो रहे चुनाव में इसकी कुछ झलक जरूर नजर आती है।
