प्रादेशिक बिहार

मोकामा से JDU के अनंत सिंह की जीत, RJD प्रत्याशी वीणा देवी को दी मात

डेस्क  : बिहार की हाईप्रोफाइल विधानसभा सीट मोकामा की तस्‍वीर अब साफ हो गई है. यहां से एक बार फिर अनंत सिंह ने रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की है. तमाम विवादों, कानूनी चुनौतियों और सियासी उतार-चढ़ाव के बीच अनंत सिंह ने फिर बादशाहत कामय की है. उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार वीणा देवी को स्पष्ट अंतर से हराते हुए यह बता दिया कि मोकामा में उनकी पकड़ आज भी पहले जैसी मजबूत है. चुनाव प्रचार के दौरान अनंत सिंह को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *