डेस्क :बिहार की मधुबन विधानभा सीट पर इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। पूर्वी चंपारण जिले की यह एक प्रतिष्ठापूर्ण सीट है। यह सीट शिवहर लोकसभा सीट के तहत आती है। सामान्य वर्ग की इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल में सीधा मुकाबला है। हालांकि साल 1957 के बाद से मधुबन सीट बिहार में कई बड़े बदलावों की गवाह रही है। मधुबन बिहार के गंगा मैदान का एक हिस्सा है, जोकि अपनी कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था और उपजाऊ भूमि के लिए मशहूर है। बिहार की मधुबन सीट पर 11 नवंबर को मतदान होना है।
