डेस्क :बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की मोतिहारी विधानसभा सीट एक महत्वपूर्ण सीट है। यह सीट पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। साल 2008 के परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद मोतिहारी विधानसभा सीट में मोतिहारी सामुदायिक विकास केंद्र, मोतिहारी नगर परिषद और लौटनाहा तथा पिपरीकोठी सामुदायिक विकास केंद्र को जोड़ा गया था। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने हैट्रिक लगाई है। मोतिहारी विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को मतदान होने हैं।
