घायल दस्तगीर अंसारी ने कहा पीएचईडी परिसर में बने बूथ पर पोलिंग एजेंट थे शाम लगभग 6 बजे अंकुर गुप्ता व अन्य 15 से 20 लोगो ने मेरे साथ मारपीट कर घायल दिया अंकुर गुप्ता ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा यह उनके साथ राजनीतिक साजिश की गई है मैं पूरी तरह से निर्दोष हूँ
घायल दस्तगीर अंसारी ने कहा पीएचईडी परिसर में बने बूथ पर पोलिंग एजेंट थे शाम लगभग 6 बजे अंकुर गुप्ता व अन्य 15 से 20 लोगो ने पहले नोकझोंक की फिर मेरे साथ मारपीट कर घायल दिया
अंकुर गुप्ता ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा यह उनके साथ राजनीतिक साजिश की गई है मैं पूरी तरह से निर्दोष हूँ
दरभंगा। शहर के खान चौक स्थित पीएचईडी परिसर में बने मतदान केंद्र पर मतदान के अंतिम समय चल रहे मतदान के बिच हुई मारपीट की घटना से एक बार फिर शहर में चुनावी सरगर्मी के बीच अफवाहों से शहर का माहौल गर्मा गया था। लेकिन इसे बढ़ने से रोक लिया गया मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है के वार्ड संख्या 29 के खान चौक पीएचईडी परिसर स्थित बूथ संख्या 244 पर बूथ लूटने की अफवाह फैलते ही इलाके में हड़कंप मच जाता है। महागठबंधन के पोलिंग एजेंट दस्तगीर अंसारी उर्फ़ साहेब ने संवाददाताओ को जानकारी देते हुए कहा के मेरे साथ अंकुर गुप्ता व अन्य 15 से 20 की संख्या में आए लोगो से पहले कहासुनी व नोकझोंक के बाद मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। उस समय बूथ पर अकेला था। सभी ने मुझे बूरी तरह से मारा गया जिसके बाद मैं बूरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद मौके पर अफरातफरी जैसी स्थिति बन गई। घटना के बाद माहौल को शांत करने के लिए प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। दस्तगीर अंसारी ने बताया के मेरे साथ हुई घटना में अंकुर गुप्ता शामिल है अंकुर गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं, दोनों ने अपनी-अपनी बात रखी है। इसके साथ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी उमेश साहनी, पूर्व पार्षद डॉ. मुन्ना खान ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अंकुर गुप्ता ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा यह सब राजनीतिक साजिश है और वे निर्दोष हैं। उन्होंने कहा जानकारी ली गई तो मालूम हुआ वह तो खाना बनाता तो पोलिंग एजेंट कब कैसे बना इसकी जानकारी मैंने पुलिस को दी वह गलत वोटिंग कराने की कोशिश कर रहा था। जिसका मैंने विरोध किया था, वहा कई लोग थे जो मुझे जान से मारना चाहते थे लेकिन सुरक्षा कर्मियों के बजह से मेरी जान बची। अब यह तो जाँच का विषय है फिलहाल पुलिस ने मौके की स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। हालात सामान्य है।