बिहार

फरीदाबाद में 17 साल की लड़की को गोली मारने के जुर्म में जतिन गिरफ्तार,

17 साल की लड़की का पीछा करते हुए घर के पास दो गोली मारकर फरार हुए जतिन मंगला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 30 साल का जीतेंद्र उर्फ जतिन मंगला कई महीनों से लड़की के पीछे पड़ा था और अक्सर उसका पीछा किया करता था।पूछताछ के दौरान मंगला ने अपना अपराध कबूल करते हुए कहा कि लड़की ने बात करने से इनकार कर दिया था और इसकी वजह से गुस्से में आकर उसने हमला किया।कनिष्का 12वीं की साइंस स्टूडेंट है। वह जेईई की भी तैयारी में जुटी है और इसके लिए फरीदाबाद के श्याम कॉलोनी की एक लाइब्रेरी में जाती थी। कुछ महीने पहले यहीं उसकी मुलाकात जतिन से हुई थी। तभी से वह कनिष्का के पीछे पड़ गया था। सोमवार शाम जतिन ने उस समय उस पर गोली चला दी जब वह लाइब्रेरी से लौट रही थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसमें दिख रहा है कि जतिन सड़क किनारे पहले से खड़ा था और जैसे ही कनिष्का वहां पहुंची उसने बेहद नजदीक से दो बार फायर किया और बाइक पर बैठकर भाग निकला।एक गोली कनिष्का के कंधे में लगी तो दूसरी पेट में। कनिष्का को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है और अब हालत स्थिर हैबल्लभगढ़ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस की कई टीमें जतिन की तलाश में जुटी थीं। गुरुग्राम के सोहना के पास सरमथला गांव से मंगला को दबोचा गया।

वह एक कॉलेज के अकाउंट डिपार्टमेंट में काम करता है।जतिन ने बताया कि उसकी मुलाकात लड़की से 2024 में हुई थी। वह तब से ही उसको परेशान कर रहा था। कनिष्का की आपत्तियों के बावजूद वह पीछे पड़ा रहा। 3 नवंबर को भी वह उसका पीछा कर रहा था। वह कनिष्का से बात करना चाहता था, लेकिन जब उसने ऐसा करने से इनकार किया तो गुस्से में आकर उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने कहा कि पूछताछ अभी जारी है।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *