डेस्क :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार में दो-तिहाई बहुमत के साथ अगली सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि लोग राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शासनकाल की तुलना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्ष के कार्यकाल से कर रहे हैं। बांका जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, “नीतीश कुमार पर आज तकभ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा, जबकि राजद के कई नेता भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे हैं।
