डेस्क :बिहार की राजनीति में रोहतास जिले की सासाराम विधानसभा सीट काफी महत्वपूर्ण रही है। ऐतिहासिक दृष्टि से यह सीट न सिर्फ राजनीतिक रूप से अहम रही है, बल्कि सासाराम विधानसभा सीट सामाजिक और जातीय समीकरणों का भी केंद्र रही है। बीते कई वर्षों में सासाराम विधानसभा सीट कई बार सियासी उलटफेरों की गवाह बनी है। यहां पर दलों की रणनीति, जातीय समीकरण और उम्मीदवारों की छवि मिलकर परिणाम तय करते हैं। इस सीट पर इस बार की दिलचस्प मुकाबला होने वाला है।
