
दरभंगा। महागठबंधन एवं राजद नेता,मो अली अशरफ फातमी के प्रेस कांफ्रेंस के बाद पटवार जवाब देते हुए 83 दरभंगा विधानसभा चुनाव 2025 में निर्दलीय उम्मीदवार में नफीसूल हक रिंकू ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संवाददाताओं से कहा की पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री, मो. अली अशरफ फ़ातमी के द्वारा लगाए गए सभी आरोप बुनियाद हैं उन्होंने कहा जनता का अपार समर्थन उन्हें मिल रहा है अगर वह जीत कर गए तो इंडिया एयरलाइंस के हाथों को मजबूत करेंगे उन्होंने कहा पूर्व मंत्री के द्वारा उन्हें एनडीए की तरफ से मुसलमान का वोट काटने के लिए मैदान में खड़ा कराया गया। नफ़ीसुल हक रिन्कू ने कहा के वे कभी भी फिरका परस्तकों के लिए काम नहीं करेंगे। उनकी लड़ाई फिरका परस्तो के खिलाफ है उन्होंने कहा जब एक बार टिकट नहीं मिला तो वह खुद फिरका परस्त पार्टी में चले गए थे। उन्होंने एनडीए के लिए काम किया था। कई सीटों पर महागठबंधन को हराने का काम किया था तब उन्हें यह सारी बातें याद नहीं आई आज फिर उनके बेटे को केवटी से महागठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया तो वह सेकुलर भाषा में बात करने लगे उन्होंने कहा पूर्व मंत्री मो अली अशरफ फातमी जिले के सभी 10 विधानसभा में से सिर्फ केवटी विधानसभा में ही अपने बेटे को टिकट दिलाने में कामयाब रहे अगर वह इसकी जगह किसी दबे कुचलें अल्पसंख्यक या आती पिछरा को को टिकट दिलाने में कामयाब रहते तो मैं आज भी उनके साथ रहता और बागी होकर चुनाव नहीं लड़ता उन्होंने कहा वह बागी जरूर हुए हैं लेकिन उनका मन आज भी महागठबंधन में ही है उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन ने दरभंगा में वीआईपी उम्मीदवार उमेश साहनी को टिकट दिया है जिन्हें लोग जानते भी नही हैं उन्होंने कहा उनके 20 साल की राजनीति में कभी भी जिले के लिए कोई काम करते हुए नहीं देखा गया उन्होंने कहा दरभंगा की जनता में मन बना लिया है उनकी सीधी टक्कर भाजपा से होने वाली है और 14 नवंबर को पता चलेगा के हम कितनी मजबूती से चुनाव लड़े हैं। और हमारी डील हमारे जनता से हुई है। तेजस्वी जी के हाथों को ही मजबूत करेंगे। साथ में मो. उमर, मो कुणाल, आस मोहम्मद भी मौजूद रहे