अन्य

20 साल में डबल इंजन की सरकार में देश तो आगे बढ़ गया लेकिन बिहार वही का वही पीछे रह गया / रिंकू बाबू मेहरबानी कर के आप सेनटीमेंट को समझिए आप कहा से डील हो रहे हैं हमें बता दीजिए : एम ए ए फातमी

  1. दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पार्टी और उम्मीदवारों के बीच अपने-अपने उम्मीदवारों को विजय दिलाने के लिए जनता के बीच जाकर अपनी बातों को रख रहे हैं। इस बीच राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मो. अली अशरफ फातमी के ख्वाजासराय स्थित आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। मौके पर राजद नेता, दीदार हुसैन चाँद, पटना से आए वीआईपी पार्टी के नेता मधुकर आनंद और अन्य मौजूद रहे। संवाददाता को संबोधित करते हुए मो अली अशरफ आदमी ने सभी को छत की बधाई दी और कहा पिछले 20 साल में डबल इंजन की सरकार देश तो आगे बढ़ गया दूसरे राज्य भी आगे बढ़ गए लेकिन बिहार वही का वहीं रह गया। बल्कि पीछे जा रहा है। उन्होंने कहा हमने आप सब से बार-बार कहा है यह मैं नहीं यह भारत सरकार के आखिरी कहते हैं सबसे ज्यादा अनपढ़ लोग बिहार में बसते हैं केंद्र शासित प्रदेश एवं राज्य में देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी और शिक्षा बिहार में ही है। वीआईपी पार्टी के नेता मधुकर आनंद ने कहा सब लोग मिलकर सरकार बनाए आपके खिलाफ जो लोग लड़ रहे हैं किसी न किसी तरह से माहौल खराब करने का प्रयास करेंगे। मैं कहना चहता हूँ माहौल खराब करने वालों से दूर रहना है। और बिहार को बचाना है देश को बचाना है, दरभंगा को बचाना है। आपसी धर्म के खेल खेलने वालों से बचाना है। उन्होंने कहा मिथिलांचल की धरती से दरभंगा से गरीब और मछुआरे की बेटा को इस बार टिकट दिया गया है। गरीबों के मसीहा लालू यादव ने उमेशु सहनी को किया मौका दिया है। हम सभी महागठबंधन के कांग्रेस,सीपीआई, मालें राजद को धन्यवाद देते हैं। भारत सरकार के आंकड़े बताता है शिक्षा में बिहार 36 वे नंबर पर है गरीबी अशिक्षा है। उन्होंने कहा यहां ना कोई कारखाना है ना कोई कारोबार है वह सभी प्रधानमंत्री के राज्य गुजरात में लगाई गई है। ऐसी जानकारी हमें मीडिया के माध्यम से मिलती रहती है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया नफ़ीसुल हक रिंकू किसी के द्वारा गाइड किया जा रहे हैं। डील किए गए हैं दरभंगा शहर 20 साल से भारतीय जनता पार्टी के हाथों में है पूरे बिहार में राजद के द्वारा कई मुस्लिम लोगों को मौका दिया गया है और एमएलसी, एमपी बनाया गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा पहले तो पूरे बिहार में निर्दलीय का समझ नहीं आता है वही निर्दलीय उम्मीदवार मैं यहां से रिंकू बाबू से अपील करता हूं मेहरबानी कर के आप सेमटीमेंट को समझिए आप कहां से डील हो रहे हैं हमें बता दीजिए हम लोग आपसे आकर बात कर लेंगे और आपसे बात करने में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा आप ऐसा कोई काम न कीजिए आपकी अपनी एक अलग पहचान है शहर में जिससे आपके साख पर असर हो, अपनी साख को बचाइए इससे दूसरों का कुछ नहीं जाएगा आपको वोट तो मिलेगा नहीं। जहां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव है जहां गठबंधन के हमारे साथी हैं वोट वही जाना है यह सब जानते हैं। इससे सब जानते हैं उनका मकसद सिर्फ वोट काटकर दूसरे को जिताना है। उनके जीतने का और मुकाबले में आने का दूर-दूर तक कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। जब इलेक्शन के रिजल्ट आएंगे तो पता चल जाएगा उनके साथ किसी का साया भी साथ नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *