बिहार

वोटों के लिए Tejashwi Yadav का डबल दांव, पंचायत प्रतिनिधियों को डबल भत्ता, कारीगरों को 5 लाख का ऋण

डेस्क :बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही चुनावी घमासान तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल के नेता और विपक्षी महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने आज एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण चुनावी वादों की घोषणा की।यादव ने कहा कि अगर महागठबंधन सत्ता में आता है, तो वह राज्य की पंचायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधियों के लिए भत्ते दोगुने कर देंगे। इस दौरान उनके बगल में विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और गठबंधन के उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुकेश सहनी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *