बागमती नदी में पानी का स्तर ज्यादा होने के कारण जिला प्रशासन द्वारा रेड अलर्ट घोषित खाली जगहों पर जेसीबी से गड्ढा बनाकर निगम प्रशासन द्वारा छठ वर्तियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर छठ घाट बनाया गया है : अंजुम आरा
दरभंगा। दरभंगा नगर निगम की महापौर अंजुम आरा एवं पूर्व पार्षद डब्बू खान के द्वारा लगातार छठ घाट का निरीक्षण एवं चल रहे कार्यों का जायजा लिया जा रहा है। महापौर अंजुम आरा ने बताया की वार्ड 22 के ज्यादातर लोग बागमती नदी में ही छठ घाट बनाकर छठ पूजा करते आ रहे हैं। लेकिन इस बार बागमती नदी में पानी का स्तर ज्यादा बढ़ जाने के कारण जिला प्रशासन एवं दरभंगा नगर निगम प्रशासन द्वारा रेड अलर्ट घोषित किया गया है। उन्होंने बताया छठ पूजा के लिए छठ वर्तियों को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए खाली जगह पर जेसीबी मशीन से गड्ढा बनाकर घाट बनाए जा रहे है। नदी में पानी ज्यादा बढ़ जाने के कारण जिस वजह से इस बार वार्ड 22 में वृंदावन घाट सहित कई जगहों पर छठ पूजा नहीं होगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दूसरी वैकल्पिक व्यवस्था के द्वारा ही छठ पूजा मनाया जाएगा। श्रीमती अंजुम ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा है की नदी में इस बार छठ पूजा नही करने जाए इससे दुर्घटना होने की संभावना है। छठ पूजा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है या घर के पास खाली जगह पर और छतो पर भी कृत्रिम छठ घाट बनाकर छठ मनाए। महापौर ने कहा जिला प्रशासन एवं नगर निगम के सहयोग से छठ व्रतियों के लिए हर संभव मदद का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर वार्ड 22 की पार्षद रिंकू कुमारी एवं पार्षद प्रतिनिधि अरुण शर्मा भी मौजूद रहे। जो भी समस्याएं होती हैं वह महापौर के समक्ष रखकर उसका त्वरित निदान किया जा रहा है। वही नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में युद्ध स्तर पर घाटों का कार्य चल रहा है। मौके पर फिरोज खान, हसनैन बाबा, मो. जमशेद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इधर वार्ड संख्या 21 में मुख्य सड़क पर नगर निगम के सामने कृत्रिम छठ घाट बनाया गया वही गड्ढा बनाकर श्री शंकर महावीर मंदिर हरिबोल तालाब के बगल में कृतिम छठ घाट सहित कई ऐसे खाली जगह पर छठ घाट का निर्माण कराया गया।